रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती मंहगाई जैसी समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
25 May 2026

रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती मंहगाई जैसी समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी रायबरेली शहर कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि समेत जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। साथ ही लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
Advertisement
Advertisement