नागदा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति
24 May 2026

नागदा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति
नागदा-खाचरोद विधानसभा में कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती उज्जैन जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष एवं विधायक श्री महेश परमार की अनुशंसा तथा नागदा-खाचरोद विधानसभा के पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह गुर्जर की सहमति से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार नागदा ग्रामीण एवं नागदा शहर के विभिन्न मंडलों में सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से संगठन हित में समर्पण और मजबूती के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है। नागदा (ग्रामीण) ब्लॉक में नियुक्त मंडल अध्यक्ष बैरछा मंडल – श्री बंशीलाल बामरिया अलसी मंडल – श्री राजेश गुर्जर डाबरी मंडल – श्री राधेश्याम भीलवाड़ा भगतपुरी मंडल – श्री कमल गुर्जर भीकमपुर मंडल – श्री बदी पटेल सुरेल मंडल – श्री प्रवीण सिंह (लाला बन्ना) नागदा (शहर) ब्लॉक में नियुक्त मंडल अध्यक्ष चेतनपुरा – श्री कमलेश चावंड चंबल मार्ग – श्री अहमद अली दादा भाई गुलाबबाई कॉलोनी – श्री सुशील जैन जवाहर मार्ग – श्री मोहम्मद सरफराज पाडल्या – श्री किशोर गेहलोत प्रकाशनगर – श्री कल्याण सिंह कुशवाह विद्यानगर – श्री जयदीप सिंह राठौड़ आजादपुरा – श्री रणजीत सिंह डिंक गवर्नमेंट कॉलोनी – श्री अभिषेक वर्मा बिरलाग्राम – श्री राजा यादव कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
Advertisement
Advertisement