कायस्थ समाज को राजनीति में हाशिए पर रखना दुर्भाग्यपूर्ण - अरविंद श्रीवास्तव
24 May 2026

कायस्थ समाज को राजनीति में हाशिए पर रखना दुर्भाग्यपूर्ण -
अरविंद श्रीवास्तव
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रायबरेली की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रभुटाऊन आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने की। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, सामाजिक सहभागिता एवं भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने मौजूदा जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि रायबरेली, कायस्थ बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थ समाज को आबादी के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं दिया जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव अपनी बौद्धिक क्षमता, प्रशासनिक दक्षता एवं सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज की उपेक्षा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कायस्थ महासभा, पूर्वी के अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वर्तमान जिला कमेटी को भंग किया गया है तथा शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा पूरे जिले में व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा नए, कर्मठ और ऊर्जावान युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, एडवोकेट, जिला संरक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।