बदायूं: गांव कौआ नगला में पाँच दिनों से ठप बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप
23 May 2026
Reporter-- Rahul
पाँच दिनों से ठप बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप बदायूं जनपद के विकासखंड कादर चौक अंतर्गत ग्राम कौआ नगला में पिछले लगभग पाँच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में केवल टू-फेज बिजली चल रही है, जिसके कारण अधिकांश घरों में बिजली उपकरण बंद पड़े हैं और लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार बिजली कर्मचारियों एवं लाइनमैन गौरी शंकर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों को घरों से बाहर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा जारी गर्मी से बचाव संबंधी निर्देशों के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने तथा जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान भोले, श्यामलाल, शिवराज, महावीर, राकेश, अर्जुन एवं रोहन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।








