खरीफ सीजन से पहले उर्वरक दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी
22 May 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
जिला कृषि अधिकारी इरम एवं उपजिलाधिकारी औराई श्याम मणि त्रिपाठी ने बी-पैक्स खमरिया, पाण्डेय ट्रेडर्स औराई व जायसवाल खाद भंडार भरथुआ का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अभिलेखों की जांच की गई।
कुछ प्रतिष्ठानों पर स्टॉक बोर्ड अपडेट न मिलने और अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए तथा जमाखोरी और कालाबाजारी बिल्कुल न होने पाए।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसानों को समय से गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#भदोही #औराई #कृषि_विभाग #खाद_निरीक्षण #खरीफ_सीजन #किसान #उर्वरक #कालाबाजारी #भदोही_समाचार








