पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार
21 May 2026

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार
पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार दतिया जिले की ग्राम पंचायत भगुवापुरा में पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। भारत न्यूज़ 24 के संवाददाता पत्रकार मेघ सिंह राजपूत उर्फ एडी सिंह धाकड़ ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत भगुवापुरा के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद राजपूत द्वारा उन्हें गाली-गलौज करते हुए हाथ-पैर तोड़ने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। जानकारी के अनुसार पत्रकार मेघ सिंह राजपूत ने कुछ दिन पूर्व भगुवापुरा बस स्टैंड क्षेत्र में फैली गंदगी, नालियों की *बदहाल स्थिति एवं खुले में शौच की समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। खबर में पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाया गया था। पत्रकार का आरोप है कि इसी खबर से नाराज होकर सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद राजपूत ने उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। पत्रकार मेघ सिंह राजपूत का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था खराब बनी हुई है। बस स्टैंड एवं आसपास के इलाकों में गंदगी फैली हुई है तथा सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र में संक्रमण एवं बीमारियों का खतरा बना हुआ है।घटना के बाद पत्रकार ने पुलिस एवं जिला प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पत्रकार संगठनों का कहना है कि पत्रकारिता की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित पत्रकार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
Advertisement
Advertisement