दतिया भऊआपुरा में सी एम हेल्पलाइन की शिकायत पर सार्वजनिक नल की मरम्मत हुई
21 May 2026
Reporter-Vinod Kumar Rajput
सी एम हेल्प लाइन की शिकायत पर सार्वजनिक नल की मरम्मत हुई
ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति लगातार गौ सेवा कर रही है इसके साथ साथ समिति द्वारा समय समय पर क्षेत्र में फैली गंदगी, बिजली की समस्या जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाया गया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत भगुवापूरा में श्री रतनगढ़ माता मंदिर तिराहा के समीप स्थित सार्वजनिक नल खराब हो गया था जिसके कारण इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में आसपास के 10 परिवारों के सदस्यों सहित माता रतनगढ़ पर आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी की समस्या से झूझना पड़ रहा था लेकिन पंचायत द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई उसके बाद खराब पड़े नल की सूचना समिति के सदस्यों को प्राप्त हुई तत्पश्चात समिति सदस्य शिवराज सिंह राजपूत ने तत्काल सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई (शिकायत पंजीयन क्रमांक 38285502) उसके दो दिनों बाद नल सुधारने वाली टीम ने नल सुधार कर उक्त समस्या से निजात दिलाई जिसके बाद ग्रामीण जनों ने समिति द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रदान किया। इस मौके पर सौरभ सोलंकी पुनीत पटेल महेश राजपूत शिवम विश्वकर्मा मयंक राजपूत सुनील बघेल नरेंद्र प्रजापति अनिकेत अरविंद आदि गौ सेवकों के साथ अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति के सदस्यों ने ग्राम पंचायत भगुवापूरा तथा रामपुरा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि गांव के लोगों को मिलने वाली सार्वजनिक सुविधाओं ( जैसे सड़क, बिजली, नल, साफ सफाई आदि) की समय समय पर निगरानी होती रहे।








