भाजपा मंडल बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ बैठकों की रूपरेखा तय
20 May 2026
Reporter- Ipshita Chaurasia
बरुआसागर (झांसी)। भारतीय जनता पार्टी की आगामी शक्ति केंद्र बैठक एवं बूथ बैठक को लेकर बुधवार को मंडल कार्यालय बरुआसागर में एक मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्री अंकित राजा यादव के आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष श्री रुपेश नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक, बूथ बैठकों एवं “मन की बात” कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता कैलाश कौशिक, डॉ. सुरेश आनंद कुशवाहा, जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ दीपक त्रिपाठी, मंडल महामंत्री श्याम चरण बिरथरे, मंडल उपाध्यक्ष अनुभव चतुर्वेदी, संदीप साहू, राघवेंद्र सेन, परशुराम कुशवाहा, मंडल मंत्री संदीप बिरथरे, गायत्री पुरोहित, अभिषेक हयारण, शिवम नापित, देवेंद्र बाजपेई, कमल रायकवार, लखन प्रजापति, बालकिशन रजक, ऋषि भोंडेले, काशीराम रैकवार, रवि कुशवाहा, राशि साहू, जमील बेग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिवम अग्रवाल ने किया, जबकि आभार मंडल उपाध्यक्ष विकास जैन एडवोकेट ने व्यक्त किया।








