भारत विकास परिषद की बैठक में शाखा नवीनीकरण पर हुई चर्चा
20 May 2026
Reporter- Ipshita Chaurasia
बरूआसागर (झांसी)। बुधवार को नगर के व्यापारी राजीव साहू के फार्म हाउस पर भारत विकास परिषद शाखा बरूआसागर की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 जून को शाखा के एक वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले नवीनीकरण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रम बालकृष्ण कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, संजीव कुमार नगरिया, बद्री प्रसाद गोस्वामी, राकेश अग्रवाल, चंद्रभान अग्रवाल, विशाल सोनी, प्रथम श्रीवास्तव, ब्रजेश तिवारी (मोनू महाराज), देवेंद्र बाजपेई, राहुल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, राजेश नोगरेया, राजीव साहू, प्यारेलाल रायकवार पार्षद, महेश सेठ , मनोज साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement









