शहीद धीरज कुमार गुप्ता की स्मृति में सड़क का लोकार्पण
18 May 2026

शहीद धीरज कुमार गुप्ता की स्मृति में सड़क का लोकार्पण
शहीद धीरज कुमार गुप्ता की स्मृति में सड़क का लोकार्पण भदोही। विकासखंड औराई के ग्राम जेठूपुर में पूर्वांचल विकास निधि से लगभग 30.95 लाख रुपये की लागत से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं शहीद धीरज कुमार गुप्ता की माता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह सड़क शहीद धीरज कुमार गुप्ता की स्मृति में बनवाई गई है। कार्यक्रम के दौरान शहीद की माता को कृषि भूमि का पट्टा भी प्रदान किया गया। वहीं शहीद के छोटे भाई नीरज गुप्ता को नगर पंचायत घोसिया में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया। शहीद परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक दीनानाथ भास्कर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।