भदोही के एडीएम रहे कुँवर वीरेन्द्र मौर्य को कलेक्ट्रेट से दी गई यादगार विदाई
18 May 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित
भदोही। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवागत एडीएम शुभांगी शुक्ला का स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने कुंवर वीरेंद्र मौर्य के लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परीक्षाएं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुईं तथा कानून व्यवस्था व राजस्व कार्यों का प्रभावी संचालन हुआ।
नवागत एडीएम शुभांगी शुक्ला ने कहा कि वह जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, एएसपी शुभम अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement









