बदायूं:फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें अधिकारी ।
16 May 2026

बदायूं:फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें अधिकारी ।
बदायूं:फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें अधिकारी बदायूं, 16 मई। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को तहसील बदायूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के समाधान में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए।इस दौरान ग्राम सभा भूमि से कब्जा हटवाने, सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने, पैमाइश के बाद कब्जा दिलाने, राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटवाने तथा स्मार्ट मीटर के स्थान पर पुराना मीटर लगवाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement