खमरिया कार्यालय पर बोर्ड की बैठक अध्यक्ष हाजी महमूद आलम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बैठक
16 May 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया भदोही
नगर पंचायत खमरिया कार्यालय पर बोर्ड की बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे अध्यक्ष हाजी महमूद आलम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बैठक के पूर्व मनोनीत सभासदो को अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। नगर पंचायत खमरिया के कुछ वार्ड का पानी मिर्जापुर जनपद के मनौवा जागपट्टी ग्राम सभा में नागरिकों के खेतों में एकत्रित हो रहे पानी के निकाशी के सिस्मेस्टिक ट्रांसफर प्लान के लिए मिर्जापुर जनपद के जिलाधिकारी द्वारा भदोही के जिलाधिकारी को जमीन क्रय करने के लिए टीम गठित करने के लिए पत्र भेजा गया है। जिसका लागत 98 लाख निर्धारित किया गया है जमीन 0.75 हेक्टेयर जमीन खमरिया से सटे मिर्जापुर जनपद में चिन्नित कर लिया गया है उक्त जानकारी सभासदों को दिया गया। बैठक में महज एक प्रस्ताव पास किया गया वाराणसी भदोही मिर्जापुर जौनपुर तक जाने वाले मरीजों को एम्बुलेंस निशुल्क सुविधा दिया जाएगा। सभासदों ने बोर्ड की बैठक में बात नहीं सुनने का आरोप लगाया गया । सभासदों द्वारा कहा गया कि बैठक में राज्य वित्त का लेखा जोखा नहीं दिया गया सभासदों की बात नहीं सुनी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष हाजी महमूद आलम अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव मनोनीत सभासद अनुज बरनवाल कंचनलता मौर्य जयप्रकाश शुक्ला विजय गौतम शरद प्रजापति अब्दुल इस्लाम निशा देवी कुसुम देवी इस्तियाक अहमद मजहर उदयभान मौर्य कृष्णकांत मौर्य सहित अन्य सभासद मौजूद रहे ।








