भोपाल - भारतीय नमो संघ द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन भोपाल स्थित ओरियंटल कॉलेज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, संगठन पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हेमंत शर्मा ने सहभागिता की।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रो. श्री राम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, छात्र जीवन में अनुशासन, सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्र एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव, संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चौहान, काव्य धारा प्रवाह साहित्यिक मंच की संस्थापिका श्रीमती पायल पटेल सहित संजू मीना, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र रावत, सत्यम अग्निहोत्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित गोस्वामी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविन्द्र प्रजापति, प्रदेश मंत्री प्रशांत सिंह राजपूत, प्रीतम सिंह मीना, भोपाल जिला अध्यक्ष यश, सीहोर जिला अध्यक्ष संदीप चौहान, प्रशांत जी, वीर सिंह विकास एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्रहित में सकारात्मक सोच, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। सम्मेलन का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।








