गुमशुदा की तलाश (प्रियांशु यादव) खमरिया
16 May 2026

गुमशुदा की तलाश (प्रियांशु यादव)
खमरिया
गुमशुदा की तलाश (प्रियांशु यादव) खमरिया भदोही औराई उमापुर एक 18 साल का मासूम नौजवान अचानक लापता हो गया है। एक मां की आंखें पथरा गई हैं, एक पिता का दिल बैठा जा रहा है और पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है। प्रियांशु यादव की, जो पिछले तीन दिनों से अपने घर नहीं लौटा है मामला भदोही के उमापुर खमरिया इलाके का है। तारीख 13 मई 2026, वक्त दोपहर के करीब 3:00 बजे। रोज़ की तरह सब कुछ सामान्य था, लेकिन इसी वक्त के बाद से 18 वर्षीय प्रियांशु यादव अचानक लापता हो गया। परिवार ने हर उस जगह तलाश की जहाँ प्रियांशु जा सकता था—रिश्तेदारों के यहाँ, दोस्तों के पास, आस-पड़ोस में—लेकिन कहीं से भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।" ​प्रियांशु की कुछ खास पहचान बता दें, ताकि अगर यह लड़का आपको कहीं भी दिखे, तो आप इसे तुरंत पहचान सकें:" ​गुमशुदा की पहचान और हुलिया:नाम प्रियांशु यादव पिता का नाम श्री मिथिलेश यादव (उर्फ टुनटुन) उम्र 18 वर्ष रंग/कद सांवला/काला आखिरी बार पहनावा काली टी-शर्ट और क्रीम रंग का पैंट पहचान चिन्ह हाथ में काला बैंड और लाल रक्षा सूत्र (कलावा) बंधा है लापता होने का स्थान उमापुर खमरिया, भदोही (उत्तर प्रदेश) सोचिए उस परिवार पर क्या गुजर रही होगी जिसका जवान बेटा अचानक आंखों से ओझल हो जाए। प्रियांशु के पिता मिथिलेश यादव जी (जिन्हें इलाके में लोग टुनटुन के नाम से भी जानते हैं), उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति प्रियांशु को सुरक्षित ढूंढने में मदद करेगा या उसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी देगा, उसे उचित और सम्मानजनक इनाम दिया जाएगा। अगर आपके पास प्रियांशु से जुड़ी कोई भी छोटी या बड़ी जानकारी है, वह किसी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार या किसी अन्य जगह पर दिखाई दिया है, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। जा सकती है, बस परिवार की मदद करें।"​???? 9936843258​???? 8400494739​???? 9919703858 "याद रखिए, आपकी सजगता एक परिवार की जिंदगी बचा सकती है। प्रियांशु के माता-पिता की उम्मीदें इस वक्त जनता और प्रशासन पर टिकी हैं।