भदोही पहुंचे प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा, आंधी-तूफान पीड़ितों से मिलकर बांटी सहायता राशि
15 May 2026

भदोही पहुंचे प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा, आंधी-तूफान पीड़ितों से मिलकर बांटी सहायता राशि
भदोही पहुंचे प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा, आंधी-तूफान पीड़ितों से मिलकर बांटी सहायता राशि घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश, बोले- प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है प्रदेश सरकार भदोही। जनपद में पिछले दिनों आए भीषण आंधी-तूफान से हुई जनहानि, पशुहानि और अन्य नुकसान के बाद प्रदेश सरकार की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा शुक्रवार को अपने प्रभारी जनपद भदोही पहुंचे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान तथा राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। ए.के. शर्मा ने बताया कि आंधी-तूफान में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो। बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को राहत वितरण, बिजली व्यवस्था बहाली, सड़क मार्ग साफ कराने तथा प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने संबंधी कार्यों की जानकारी दी। प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।