राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अंशुमान के निर्देश पर राष्ट्रीय भाषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ
13 May 2026

राजकीय हाई स्कूल लाला नगर  में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अंशुमान के निर्देश पर राष्ट्रीय भाषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ
राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अंशुमान के निर्देश पर राष्ट्रीय भाषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ श्री प्रदीप कुमार पांडेय जिला समन्वक माध्यमिक शिक्षा ,भदोही के कर कमलों द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हर्षोल्लास व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था प्रधान राम सजन सोनकर ने बताया कि इस कैंप में गुजराती भाषा का चयन किया गया है जिसमें प्रत्येक दिवस गुजराती भाषा मैं मैं लोगों से अभिवादन करना दैनिक उपयोग में सरल वाक्य को जानना रोल प्ले जैसे बाजार में खरीदारी करना ऑटो बस चालकों से संवाद करना यातायात के नियमों को समझना स्थानीय वाद्य यंत्रों की जानकारी गीतों के द्वारा भाषा अधिगम पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी लघु कहानी लेखन नुक्कड़ नाटक भाषा आधारित अंताक्षरी प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी आदि गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को गुजराती भाषा सीखने का प्रयास किया जाएगा जिससे छात्र-छात्राओ के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीसी सर ने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा एवं प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया तथा गुजराती भाषा सीखने से छात्रों को टूरिस्ट गाइड के रूप में कैरियर विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने छात्रों को गुजराती भाषा में अभिवादन करना ,जानवरों के गुजराती भाषा में नाम ,गीत ,व्यंजन आदि के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन श्री विपिन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री राजकुमार पांडे के द्वारा किया गया । छात्र-छात्र उपस्थित विवेक राम श्याम पांडे सर्वेश यादव आशीष कुमार बिंद लकी यादव साक्षी पाठक सिमरन सिंह पल्लवी यादव आदि छात्र उपस्थित रहे