काम में धांधली पड़ी भारी: अध्यक्ष हाजी महमूद आलम ने खुद खड़े होकर ढहाया घटिया निर्माण"
12 May 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
काम में धांधली पड़ी भारी: अध्यक्ष हाजी महमूद आलम ने खुद खड़े होकर ढहाया घटिया निर्माण"
खमरिया। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 13 मधईपुर में विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति करना ठेकेदार को भारी पड़ गया। भ्रष्टाचार और मानक विहीन कार्य के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी महमूद आलम ने त्वरित कार्रवाई कर मिसाल पेश की है। पूरा मामला जनता की सजगता और प्रशासन का एक्शन मधईपुर में बन रही नाली के निर्माण में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर स्थानीय निवासियों और प्रमुख कालीन व्यवसायी देवेन्द्र मौर्य ने आवाज उठाई थी। शिकायत में बताया गया था कि नाली निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और गुणवत्ता मानकों के बिल्कुल विपरीत है। त्वरित संज्ञान शिकायत मिलते ही अध्यक्ष हाजी महमूद आलम और अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव ने मामले को ठंडे बस्ते में डालने के बजाय तत्काल एक्शन लिया।ऑन द स्पॉट फैसला: गरजे अध्यक्ष, चली JCB अध्यक्ष हाजी महमूद आलम खुद मधईपुर वार्ड पहुंचे। वहां हो रहे घटिया काम को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। बिना किसी देरी के, मौके पर ही JCB मशीन बुलवाई गई और ठेकेदार द्वारा कराए गए गलत निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करवा दिया गया।अध्यक्ष का कड़ा संदेश:जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्य मानकों के अनुरूप ही होंगे। जो ठेकेदार गुणवत्ता से समझौता करेगा, उसे खमरिया में काम करने की जगह नहीं मिलेगी। ठेकेदार को सख्त हिदायतध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद अध्यक्ष ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि:कार्य को सरकारी मानकों के अनुसार ही दोबारा शुरू किया जाए।सामग्री की गुणवत्ता में रत्ती भर भी कमी पाई गई तो ठेका निरस्त कर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाएगी।जनता ने सराहा स्थानीय नागरिकों और देवेन्द्र मौर्य ने अध्यक्ष की इस त्वरित और साहसी कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर हर जनप्रतिनिधि इसी तरह सजग रहे, तो भ्रष्टाचार की जड़ें अपने आप खत्म हो जाएंगी।








