भोपाल - मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद दिल्ली एनसीआर के तत्वावधान में मानद डॉक्टरेट अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 9 मई 2026 को फरीदाबाद के दशमेश प्लाजा स्थित कैसल ऑफ आर्ट ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। जिसमें भोपाल म. प्र. की कवयित्री पूनम गुप्ता को हिन्दी साहित्य सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवा के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता मैजिक एंड आर्ट विश्वविद्यालय के चेयरमैन, कुलाधिपति डॉ. सी.पी. यादव ने की। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र सैनी सीपीआर मास्टर ट्रेनर ऑफ अमेरिका तथा कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी इंडियन आर्मी ऑफिसर द्वारा की गई ।
आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले वरिष्ठ साहित्यकारों, समाजसेवियों, संगीतकारों व शिक्षकों को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे देश के 50 व्यक्तियों को डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया गया। जिसमें साहित्य के क्षेत्र में पूनम गुप्ता को डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया गया।
पूनम गुप्ता की रचनाएं प्रदेश एवं देश के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित हो रही है। एवं साहित्य क्षेत्र में विभिन्न सम्मान / पुरस्कार ऑफलाइन और ऑनलाइन मंचों से 300 से अधिक सम्मान पत्र प्राप्त किए हैं।
अभी पूनम गुप्ता 200 कविताएं लिख चुकी है उनकी कविताएं देश की अनेक पत्र पत्रिकाओं,और कहीं समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है इनकी कविताओं में नारी शक्ति,देश प्रति प्रेम की भावना और कहीं रूप देखने को मिलते है
*विश्व भूषण सम्मान (2025): वर्क मीडिया ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा लखनऊ के निराला सभागार में कैबिनेट मंत्री श्री अनिलराजभर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित |
* चेतना काव्यकार सम्मान (2026): चेतना किस्से-कहानियां मंच द्वारा प्रदत्त।
* साहित्य साधना सम्मान: सीहोर साधना मंच द्वारा सम्मानित।
*अन्य सम्मान: काव्य गगरी, कवि साहित्य राष्ट्रीय, नवकलमकारों की दुनियां, साहित्य संगम संस्थान (नशा मुक्ति अभियान), गूंज कलम की, और काव्योदय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित ।
*वर्तमान में आपकी स्वरचित पुस्तक के प्रकाशन का कार्य प्रगति पर है।









