जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, योजनाओं की दी गई जानकारी
07 May 2026

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, योजनाओं की दी गई जानकारी
जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, योजनाओं की दी गई जानकारी ग्राम पंचायत प्यारापुर, विकास खंड सकरन, तहसील लहरपुर, जनपद सीतापुर में आज दिनांक 07 मई 2026, दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जन चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी (S.D.M.) श्रीमती धामिनी एम. दास जी, नायब तहसीलदार श्री अशोक यादव जी, खंड विकास अधिकारी श्री शिरीष गुप्ता जी, ग्राम पंचायत अधिकारी श्री अजीत कुमार यादव जी तथा ग्राम प्रधान श्री संतोष यादव जी उपस्थित रहे। जन चौपाल के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। विशेष रूप से बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान CRISIL Foundation के एरिया मैनेजर श्री कृष्ण कुमार जी के दिशा-निर्देश में सेंटर मैनेजर श्री अनिकेत दीक्षित एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री आशीष कुमार द्वारा कराया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, बचत, बीमा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे तथा जन चौपाल के सफल आयोजन की सराहना की
Advertisement
Advertisement