क्रिसिल फाउंडेशन एवं नाबार्ड के सहयोग से बी-पैक्स हरपालपुर में वित्तीय साक्षरता कैम्प आयोजित हरपालपुर
07 May 2026

क्रिसिल फाउंडेशन एवं नाबार्ड के सहयोग से बी-पैक्स हरपालपुर में वित्तीय साक्षरता कैम्प आयोजित 
 हरपालपुर
क्रिसिल फाउंडेशन एवं नाबार्ड के सहयोग से बी-पैक्स हरपालपुर में वित्तीय साक्षरता कैम्प आयोजित हरपालपुर बी-पैक्स हरपालपुर स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र पर किसानों के लिए एक प्रभावी वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, ऋण प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को वित्तीय अनुशासन अपनाने तथा आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अनुपम तिवारी ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। वहीं पैक्स सचिव प्रभात कुमार ने किसानों को सहकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में वरुण कटियार एवं केंद्र प्रबंधक श्याम रंजन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैम्प में उपस्थित किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए वित्तीय जानकारी प्राप्त की और जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयास बताया। क्रिसिल फाउंडेशन एवं नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने का यह अभियान लगातार जारी है।
Advertisement
Advertisement