नगर पंचायत खमरिया के पूर्व चेयरमैन नन्दकुमार मौर्य की खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा
06 May 2026

नगर पंचायत खमरिया के पूर्व चेयरमैन नन्दकुमार मौर्य की खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा
पूर्व चेयरमैन की स्कार्पियो पर ईंट से हमला खमरिय। नगर पंचायत खमरिया के पूर्व चेयरमैन नन्दकुमार मौर्य की खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा को अपने मित्र मो. शहजाद के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए खमरिया स्थित रायल गार्डन गए हुए ईंट से हमला कर शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व चेयरमैन 3 मई 2026 थे। इसी दौरान रात करीब सवा 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गाड़ी के आगे और साइड के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और औराई थाने को भी अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज एस. खान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीशा तोड़ने में प्रयुक्त ईंट को बरामद किया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। पूर्व चेयरमैन नन्दकुमार मौर्य ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आज गाड़ी पर हमला हुआ है, कल हमारे ऊपर भी हमला हो सकता है। वहीं, खमरिया चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement