बदायूं:कादर चौक क्षेत्र में भारत गैस उपभोक्ताओं की परेशानी, बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिला रही है।
05 May 2026

बदायूं:कादर चौक क्षेत्र में भारत गैस उपभोक्ताओं की परेशानी, बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिला रही है।
कादर चौक क्षेत्र में भारत गैस उपभोक्ताओं की परेशानी, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही है बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र स्थित जय मां ककोड़ा भारत गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की बात कहकर उन्हें बार-बार लौटाया जा रहा है।ग्राहकों का कहना है कि वे सुबह से ही गैस एजेंसी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पाती। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद एजेंसी के कर्मचारी गैस उपलब्ध न होने का हवाला देकर वितरण से मना कर देते हैं।इस समस्या के कारण क्षेत्र के लोगों को घरेलू कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Advertisement
Advertisement