एटा अलीगंज मे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अलीगंज में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई
03 May 2026

एटा अलीगंज मे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अलीगंज में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई
अलीगंज (एटा)। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगंज तहसील के नवीन परिसर स्थित सभागार में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत बाबा बजरंगबली को नमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह यादव ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार ए.पी. सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने अपना-अपना परिचय देते हुए संगठन के विस्तार और बेहतर पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विचार साझा किए। इस दौरान पत्रकारों की निजी समस्याओं को भी सुना गया। अध्यक्ष विश्वजीत सिंह यादव ने एकता पर जोर देते हुए सभी पत्रकारों से संगठित रहने की अपील की। वहीं राजेश गुप्ता और अभय गुप्ता दिलीप सिंह कुलदीप यादव ने संगठन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संघ पीड़ित पत्रकारों के साथ-साथ उनके परिवारों की आवाज को भी मजबूती से उठाता है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार आज सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से पत्रकारों को संवैधानिक रूप से सुरक्षा और अधिकार देने की मांग की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अलीगंज पहुंचकर पत्रकारों को संबोधित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वह हमेशा पत्रकारों के साथ खड़े रहें।
Advertisement
Advertisement