अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताव पांडेय ने अलीगंज थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
02 May 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
अलीगंज। तहसील समाधान दिवस के बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताव पांडेय ने अलीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यालय का जायजा लिया और थाना परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
एएसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बैरक में रहने की स्थिति, गैस, भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। साथ ही पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्थिति, थाना परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता तथा मिशन शक्ति के तहत चल रही गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा एएसपी ने क्षेत्र में प्रस्तावित महिला थाना, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, आवास और पुलिस चौकी सहित पुराने थाना परिसर का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement









