बरुआसागर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, युवाओं को दिया संगठनात्मक एकता का संदेश
02 May 2026
Reporter- Ipshita Chaurasia
बरुआसागर (झांसी) में गुरुवार को हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नगर आगमन पर हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। नगर के एक विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्रहित और समाज के उत्थान पर जोर देते हुए युवाओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मनोज शर्मा, वीरेन्द्र ठाकुर, अशोक कुशवाहा, अमित तिवारी, कमलेश साहू, लखन प्रजापति, नरेन्द्र अग्रवाल, बलराम सोनी, जितेंद्र वर्मा, मनोज साहू, संजू शर्मा, रंजीत, पुष्पेंद्र झां, संदीप वर्मा, संकित, आयुष राय, विशाल खंगार, ध्रुव, भानू, रवि, राहुल, अजय जतरिया, रंजीत ठाकुर, अंजुल पुरोहित, भानू शर्मा, बड़कन और चंद्रशेखर सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन गजेंद्र साहू द्वारा किया गया








