अलीगंज मे नारी शक्ति का प्रदर्शन: छात्राओं ने उठाई बराबरी और अधिकार की मांग
01 May 2026

अलीगंज मे नारी शक्ति का प्रदर्शन: छात्राओं ने उठाई बराबरी और अधिकार की मांग
अलीगंज सारा सिंह डिग्री कॉलेज अलीगंज में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कु. आशीष राजपूत उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं को उनके संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कु. आशीष राजपूत ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपना हक मांगने से नहीं, बल्कि उसे पाने के लिए संघर्ष करने से मिलता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं होंगी, तब तक समाज में वास्तविक समानता स्थापित नहीं हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को राजनीति और अन्य क्षेत्रों में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए, जिससे वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इस मुद्दे को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप,सिंह राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता ने भी अपने विचार रखे इस मौके पर अनुष्का मिश्रा, निधि चौहान, निहारिका सिंह, लता गौर, मोहिनी, अक्षरा तोमर, राखी, सौम्या, दीप्ती, अदिति, आकृति, अंजली, शशी, अनामिका, सुमन, संगीता, प्रतिभा, शोभा, सोनम सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
Advertisement
Advertisement