नागदा में सिरातुन्नबी का कार्यक्रम 3 मई को
30 Apr 2026
Reporter--Mohammad Arif
नागदा जं.— शहर में सिरतुननबी के मुबारक मौके पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होगा, जिसमें पंजाब से तशरीफ ला रहे शाही इमाम पंजाब हज़रत मौलाना उस्मान साहब रहमानी लुधियानवी विशेष रूप से शिरकत करेंगे और अपने बयान के माध्यम से हज़रत मोहम्मद (स.अ.व.) की पाक सीरत पर रोशनी डालेंगे।
कार्यक्रम बाद नमाज़-ए-ईशा आयोजित होगा। आयोजन स्थल पुरानी नगर पालिका टंकी चौराहा, मिर्ची बाजार, नागदा जं. रखा गया है।
इस मौके पर मुस्लिम समाज के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम के आयोजक मुस्लिम समाज नागदा जं. एवं हैदरी ग्रुप नागदा जं. द्वारा सभी नागरिकों से शांति एवं भाईचारे के साथ शामिल होने का निवेदन किया गया है।








