पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में साईबर हेल्प डेस्क थाना चौरी/औराई जनपद भदोही
29 Apr 2026

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में साईबर हेल्प डेस्क थाना चौरी/औराई जनपद भदोही
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में साईबर हेल्प डेस्क थाना चौरी/औराई जनपद भदोही द्वारा पीड़ितों के खातों में कुल 92625 /- रु0 धनराशि को वापस कराया गया। स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ितों के द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु अभिनव त्यागी,* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थानों के साइबर हेल्प डेस्क टीम व थाना प्रभारियों को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में साईबर हेल्प डेस्क थाना चौरी/औराई द्वारा पीड़ितों के शिकायक का निराकरण किया गया। *थाना चौरी अन्तर्गत* आवेदक योगेश कुमार गौतम निवासी जगरनाथपुर थाना चौरी जनपद भदोही के साथ 25,997 रु का फ्रॉड हो गया था जिसके सम्बन्ध में आवेदक के द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत किया गया था। साइबर हेल्प डेस्क थाना चौरी जनपद भदोही द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित योगेश कुमार गौतम के *20785/- रुपये* की धनराशि को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम मे वापस कराया गया है। *थाना औराई अन्तर्गत* आवेदक आशाराम पटेल पुत्र राजबलि पटेल निवासी ग्राम बीसापुर थाना औराई जनपद भदोही से दुकान के समान को लेकर अज्ञात व्यक्ति को आनलाइन 50,000 रू0 ट्रान्सफर किया गया था किन्तु पैसा लेने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा समान डिलीवर नही किया गया । जिसके सम्बन्ध में आवेदक के द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत किया गया था तथा आवेदक राममिलन पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम मीरापुर थाना औराई जनपद भदोही के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया कि वह आंगनवाडी केन्द्र लखनऊ से बात कर रहा है उसे राशन समय से मिल रहा है कि नही राशन समय से मिलने हेतु अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के फोन में एक लिंक भेजी गयी जिसके खोलने के बाद आवेदक के खाते से 21840 रू0 कट गये थे । जिसके सम्बन्ध में आवेदक के द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक औराई व साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित आशाराम पटेल उपरोक्त का *50,000 रू0* की धनराशि व पीड़ित राममिलन उपरोक्त के खाते में *21840 रू0* खातो में वापस कराया गया । पीड़ितों के खाते से गयी धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर हेल्प डेस्क थाना चौरी/औराई जनपद भदोही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी । *साईबर फ्रांड से बचने के लिये सावधानियां -* 1.साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये। 2.किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड ना करें। 3.वर्क फ्राम होम शेयर ट्रेडिंग करने से पहले संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें । 4.कृपया किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किये जाने पर अच्छे से जांच ले एवं अपने खाते का बैंलेंस चेक कर ले किसी के बहकावे में ना आये किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा गलती से ट्रान्जेक्शन हो जाने पर उसका पैसा बैंक के माध्यम से वापस करें स्वयं से ना करें। 5.अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाईल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक ना करें। *साइबर हेल्प डेस्क थाना चौरी जनपद भदोही* 1. प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम 2. व0उ0नि0 रामनयन यादव 3. म0आ0 सलमा सिंह *साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद भदोही* 1.नि0 शेतान्षु शेखर पंकज 2.क0ऑ0 रणविजय चौहान 3.का0 शुभम कुशवाहा
Advertisement
Advertisement