हरदोई की RSETI में CRISIL Foundation द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र के स्टाफ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया"
29 Apr 2026

हरदोई की RSETI में CRISIL Foundation द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र के स्टाफ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया
हरदोई की RSETI में CRISIL Foundation द्वारा वित्तीय साक्षरता स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण आयोजित हरदोई। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) हरदोई में बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को CRISIL Foundation के सहयोग से वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) के स्टाफ के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में CFL माधोगंज, संडीला, कोथावां, अहिरोरी, शाहाबाद एवं हरपालपुर के समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों की दक्षता बढ़ाना और वित्तीय जागरूकता को मजबूत करना था। प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग सेविंग एवं इन्वेस्टमेंट, महंगाई (Inflation), C-KYC, Re-KYC, ई-KCC, CFL कार्यक्रम की भूमिका एवं अपेक्षित परिणाम (End Outcome), RBI के 13 मॉड्यूल, डिमांड सर्वे तथा CRISIL एवं CRISIL Foundation से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सचान ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर टीम को मार्गदर्शन दिया और कैंप की गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। प्रशिक्षण सत्र का संचालन कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर अनुपम तिवारी द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड स्टाफ की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
Advertisement
Advertisement