हरदोई की RSETI में CRISIL Foundation द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र के स्टाफ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया"
29 Apr 2026
Reporter- Ashok Kumar
"हरदोई की RSETI में CRISIL Foundation द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र के स्टाफ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया"
हरदोई। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में 29 अप्रैल 2026 बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सी एफ एल माधोगंज, सी एफ एल संडीला और सी एफ एल कोथावां , सी एफ एल अहिरोरी ,सी एफ एल शाहाबाद, सी एफ एल हरपालपुर के सभी स्टाफ ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में वित्तीय साक्षरता, रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग सेविंग एवं इन्वेस्टमेंट, महगाई, अरेस्ट ,सी-केवाईसी, री-केवाईसी, ई-केसीसी सी केवाइसी , भूमिका, सी एफ एल कार्यक्रम के एन्ड आउट कम, आर बी आई के 13 मॉड्यूल, डिमांड सर्वे एवं क्रिसिल एवम क्रिसिल फाउंडेशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र की गुणवत्ता बहुत अच्छी रही रिजिनल मैनेजर नीरज सचान सर ने टीम के साथ वर्चुवल माध्यम से जुड़कर कैम्प में गुणवत्ता कैसे बढ़ाएं उसके टीम को नए आयाम बताये।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर अनुपम तिवारी द्वारा किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रशिक्षण फील्ड स्टाफ की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।








