*झांसी: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का हल्लाबोल, विपक्ष के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
29 Apr 2026

 *झांसी: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का हल्लाबोल, विपक्ष के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
बरुआसागर (झांसी)। संसद में महिला आरक्षण बिल में संशोधन न हो पाने और उसे पूर्ण बहुमत के अभाव में लागू न किए जाने को लेकर अब सियासी पारा गरमा गया है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मुहिम में विपक्ष द्वारा रोड़ा अटकाने के आरोपों के बीच, भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। सत्ताधारी दल और महिला मोर्चा का कहना है कि भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष के असहयोग के कारण यह महत्वपूर्ण संशोधन फिलहाल टल गया है। इसी को लेकर पूरे देश के साथ-साथ झांसी जनपद में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। झांसी के बरुआसागर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष विरोधी नारे लगाए और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुशीला कुशवाहा (नगर पालिका अध्यक्ष) ,राशि साहू ,रागनी चौरसिया, गायत्री पुरोहित सम्मिलित रहीं | इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा रुपेश नायक, अनुभव चतुर्वेदी मंडल उपाध्यक्ष, राघवेंद्र सेन मंडल उपाध्यक्ष, देवेंद्र बाजपई , तुलसी दास कुशवाहा व अन्य लोग उपस्थित रहे
Advertisement
Advertisement