उज्जैन कमिश्नर कार्यालय के बाहर सत्याग्रह
28 Apr 2026

उज्जैन कमिश्नर कार्यालय के बाहर सत्याग्रह
नागदा। वार्ड क्रमांक 11 में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बाद 26 जनवरी 2026 को करीब 300 लोगों के नामों पर कथित रूप से झूठी आपत्तियां दर्ज किए जाने के विरोध में आज उज्जैन कमिश्नर कार्यालय के बाहर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सत्याग्रह किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले भी 26, 27 और 28 जनवरी को फिरोज आज़म के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 11 में शांतिपूर्वक सत्याग्रह किया गया था। तीन दिन तक चले इस आंदोलन को स्थगित करते हुए थाने पर ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद सभी लोग शांतिपूर्वक अपने वार्ड लौट गए थे। बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने बाद सत्ता के दबाव में तथा स्वदेश अखबार के पत्रकार के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन द्वारा वार्ड के 7 से 8 लोगों पर झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। इसी मामले को लेकर आज उज्जैन में कामरेड सत्य नारायण पुरोहित एवं फिरोज आज़म के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय के बाहर सत्याग्रह किया गया। इस आंदोलन को उज्जैन और देवास सहित कई क्षेत्रों के लोगों ने समर्थन दिया। सत्याग्रह के दौरान प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए झूठे प्रकरण वापस लेने की मांग की तथा प्रशासन से न्याय की अपील की।
Advertisement
Advertisement