बदायूं:अवैध खनन माफिया की धमकी पर त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।
27 Apr 2026
Reporter-- Rahul
अवैध खनन माफिया की धमकी पर त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर व्यार निवासी सोहेल पुत्र भूरे, जो अवैध मिट्टी खनन से जुड़ा बताया जा रहा है, ने एक दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता को फोन कॉल के माध्यम से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना से आहत पत्रकार ने थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोहेल को सोमवार प्रातः लगभग 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि पत्रकार को धमकी देने के मामले में आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।वहीं, पीड़ित पत्रकार ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में उस पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सोहेल पुत्र भूरे निवासी मोहम्मदपुर व्यार, थाना बिनावर, जनपद बदायूं की होगी। पत्रकार ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।
Advertisement









