पुनः फिर श्री पण्डोखर धाम सरकार की फायर बिग्रेड ने फिर बुझाई आग
27 Apr 2026

पुनः फिर श्री पण्डोखर धाम सरकार की फायर बिग्रेड ने फिर बुझाई आग
प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार *पण्डोखर सरकार आश्रम की फायर ब्रिगेड ने सोजना खिरिया में लगी आग बुझाई* पण्डोखर (दतिया) - आज पुनः पण्डोखर सरकार धाम आश्रम की फायर ब्रिगेड ने सोजना खिरिया में लगी आग को समय पर पहुंचकर बुझाया। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बतलाया कि आज दोपहर में लगभग 2 बजे पण्डोखर ग्राम के सरपंच रामकुमार शर्मा को सोजना खिरिया में आग लगने की सूचना फोन पर प्राप्त हुई थी। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के अग्निशमन वाहन को मौके पर आग बुझाने भेजा गया। यहां भी खेत में नरवाई जलाने के कारण आग फैल गई जिसके पूरे गांव में फैलने की प्रबल आशंका थी। यहां भी पण्डोखर धाम ट्रस्ट के अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा और पण्डोखर ग्राम के युवक आमिर खान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद नरवाई से लगी आग पर काबू पाया। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता सागर ने बतलाया कि इसके पूर्व भी इसी सीजन में अन्य चार ग्रामों में फसल कट जाने के बाद बचे हुए अवशेष (नरवाई) जलाने से आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से भविष्य में कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। *भवदीय : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)* 27/04/2036