मंदिर में पूजा के दौरान महिला ने काटी जीभ, मचा हड़कंप!
26 Apr 2026

मंदिर में पूजा के दौरान महिला ने काटी जीभ, मचा हड़कंप!
मंदिर में पूजा के दौरान महिला ने काटी जीभ, मचा हड़कंप! #हरदोई कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित काली मंदिर में उस समय सनसनी फैल गई, जब बावन चुंगी निवासी ऊषा नाम की महिला ने पूजा-अर्चना के दौरान अपनी जीभ काटकर देवी को अर्पित कर दी। घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में हड़कंप फैल गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मौके पर परिजन और कुछ स्थानीय लोग विरोध करते नजर आए, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए महिला को उपचार के लिए रवाना कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की मान्यता और परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जबकि इस घटना ने एक बार फिर आस्था और अंधविश्वास के बीच बहस छेड़ दी है।
Advertisement
Advertisement