अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ग्राम सभा की जमीन कराई मुक्तनोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर एसडीएम की मौजूदगी में हुई सख्त कार्रवाई.
24 Apr 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
अलीगंज थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम मेरापुर में ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। बताया गया कि गांव के ग्राम प्रधान विकास द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।राजस्व विभाग की जांच में कब्जा अवैध पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को पहले नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। शुक्रवार को एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय सहित लेखपाल और पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटवाया और ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान एसडीएन ने कहा कि सरकारी और ग्राम सभा की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है तो वह स्वयं हट जाए, अन्यथा उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement









