भदोही ज्ञानपुर राजकीय हाईस्कूल सनवइया के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है
24 Apr 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
भदोही ज्ञानपुर राजकीय हाईस्कूल सनवइया के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। विद्यालय यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में सफल छात्र-छात्राएं की मेधावी छात्रा सुनीता देवी विश्वकर्मा ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 567 अंक (94.50%) प्राप्त कर जनपद स्तर पर सातवीं रैंक हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विद्यालय के लिए एक और गर्व की बात यह रही कि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित सभी 154 छात्र-छात्राएं सफल रहीं, जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इनमें से 23 छात्र-छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में सोनी यादव (91%), सपना यादव (90.6%), सत्यम प्रजापति (90.33%), श्रुति मिश्रा (89.5%), नितिल कुमार यादव (89.33%), आदर्श कुमार मौर्य (89%), पूजा पाल (88.66%), सेजल मौर्य (88%), साक्षी तिवारी (88%) सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार यादव विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी बधाई दी गई, जिनके कुशल निर्देशन और मेहनत से यह शानदार परिणाम संभव हो सका।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।








