ऑटो चालक संघ ने 12वें वर्ष भी किया प्याऊ का शुभारंभ
22 Apr 2026
Reporter--Mohammad Arif
ऑटो चालक संघ ने 12वें वर्ष भी किया प्याऊ का शुभारंभ, समाजसेवा की मिसाल कायम
नागदा में ऑटो चालक संघ द्वारा लगातार 12वें वर्ष भी गर्मी के मौसम को देखते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्याऊ का उद्देश्य राहगीरों, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सुनील कुमार चौधरी, सुरेश पंजाबी, बद्रीलाल पोरवाल, हाफिज अंसार अली, नहारू भाई पान वाले, मनोज राठी बारदान वाले, हाजी बाबू भाई सब्जी फरोस, रेलवे के उच्च अधिकारी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता तोमर, मोहम्मद हसनैन (लगेज ऑफिस), मोहसिन भाई, मोहम्मद हुसैन (पूर्व दूरसंचार समिति भारत सरकार समिति सदस्य व पूर्व सह सचिव अभिभाषक संघ), एस. के. साहू (वस्त्रम), यश कोलन सहित ऑटो चालक संघ के पदाधिकारी शाहिद जोनवाल, शहजाद खान, दिनेश जी, राजेश चौधरी, उस्मान, विनोद बाबू आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता तोमर द्वारा ऑटो चालक संघ के पूर्व अध्यक्ष खलील अहमद सांकले को समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
ऑटो चालक संघ द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ऑटो चालक संघ के पूर्व अध्यक्ष खलील अहमद सांकले ने किया।
यह प्याऊ सेवा नागदा में सामाजिक एकता एवं मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।








