एटा डीएपी इंटर कॉलेज अलीगंज में छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण, शिक्षाविदों की रही मौजूदगी
21 Apr 2026

एटा डीएपी इंटर कॉलेज अलीगंज में छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण, शिक्षाविदों की रही मौजूदगी
अलीगंज के डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को दयानंद हॉल में भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्रजीत प्रजापति का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उद्योगपति शरद गुप्ता ने फीता काटकर किया। पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशनों की पुस्तकों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसमें विशेष रूप से एनसीईआरटी की पुस्तकों पर जोर दिया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने छात्रों के हित में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि ऐसे पुस्तक मेले छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वहीं प्रबंधक वीरेश गुप्ता ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है। मेले में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम सिंह . गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रजनीश भास्कर, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह, चंपा देवी इंटर कॉलेज रामपुर की प्रधानाचार्या प्रीति यादव सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement