अलीगंज में एआरटीओ का सख्त एक्शन: स्कूली वाहनों पर चेकिंग, 3 पर ₹78 हजार जुर्माना.
21 Apr 2026

अलीगंज में एआरटीओ का सख्त एक्शन: स्कूली वाहनों पर चेकिंग, 3 पर ₹78 हजार जुर्माना.
अलीगंज। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में एटा रोड और कायमगंज रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान तीन स्कूली वाहनों में फिटनेस प्रमाणपत्र अनपेड पाया गया, साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का ऑनलाइन अपडेट भी नहीं किया गया था। नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ ने तीनों वाहनों पर कुल 78 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों और संचालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि स्कूली वाहनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वाहन मालिकों को सभी नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया और समय-समय पर दस्तावेज अपडेट रखने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement