भदोही में पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी में पत्रकार एकजुटता और अधिकारों पर जोर
19 Apr 2026

भदोही में पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी में पत्रकार एकजुटता और अधिकारों पर जोर
पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी में पत्रकार एकजुटता और अधिकारों पर जोर घोसिया (भदोही): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार 19 अप्रैल 2026 को जयरामपुर (घोसिया) स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में पत्रकार सम्मान समारोह, समीक्षा बैठक एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ,एवं अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन एवं स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश आय व्यय निरीक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर देते हुए पत्रकारों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी दिलीप कुमार बरनवाल, रुपेश पाण्डेय अध्यक्ष विंध्याचल मंडल संगठन के मजबूती पर प्रकाश डालें, विंध्याचल मंडल मिडिया प्रभारी शीतलेश्वर प्रसाद पाठक , रईस अहमद उस्मानी ने भी अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि विंध्याचल मंडल अध्यक्ष रुपेश पांडेय ने कहा कि पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी, वर्तमान चुनौतियों और संगठनात्मक एकता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों को एकजुट रहकर कार्य करना होगा, तभी उनके अधिकार सुरक्षित रहेंगे और समाज में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त होगी। विचार गोष्ठी के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, मान-सम्मान, कार्य की स्वतंत्रता तथा संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने विशेष रूप से ग्रामीण पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन मंडल एवं जिला पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। आयोजन में राकेश कुमार द्विवेदी, मुकेश दूबे, डॉ. लक्ष्मीधर चतुर्वेदी, सुशील कुमार पाण्डेय, , अनिल दुबे, अमृतलाल अग्रहरी जिला अध्यक्ष, अशीष मोदनवाल, दिनेश कुमार यादव, मो० मासूम एवं दिलशाद अहमद, रवि शंकर मिश्रा ,राजेश पांडे, संतोष कुमार,आशीष उपाध्याय मुकेश कुमार यादव औराई तहसील मंत्री देवेंद्र मिश्रा तहसील महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली बनाया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया।