अलीगंज में जीडी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट प्रणव यादव 97.20% के साथ टॉपर, कई छात्रों ने हासिल किए 100 में 100 अंक
16 Apr 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
अलीगंज। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में जीडी इंटरनेशनल स्कूल, अलीगंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के सभी छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।
इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रणव यादव ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य राठौर 94.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, युवराज गुप्ता 93.80 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रिद्धि ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्ष मिश्रा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। अनेक विद्यार्थियों ने 99 व 98 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अतिरिक्त कक्षाओं एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया। साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। प्रबंधक सुल्तान सिंह यादव, सचिव सुधा यादव, अध्यक्ष सुशील कुमार, निदेशक यश यादव एवं प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सामूहिक प्रयास और मेहनत का प्रतिफल है।
प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर परिश्रम और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।








