जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, हिमांशु गौतम बने कक्षा 11 के टॉपर
16 Apr 2026

जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, हिमांशु गौतम बने कक्षा 11 के टॉपर
अलीगंज। जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम के अनुसार कक्षा 6 में सुशांत, कक्षा 7 में प्रगति, कक्षा 8 में काव्य श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 में काजल प्रथम और निलेश द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 11 में हिमांशु गौतम ने प्रथम, अनुपम ने द्वितीय तथा नूर बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से कक्षा 8 की छात्रा काव्य श्रीवास्तव ने पूरे विद्यालय में 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य सफल विद्यार्थियों को भी मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा दी, ताकि वे अपने परिवार, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
Advertisement
Advertisement