पंडित अनिकेत शर्मा का बड़ा ऐलान: 10,000 सनातनी योद्धा करेंगे सप्त नाथ नगरी का घेराव बरेली | 15 अप्रैल 2026: आगामी 19 अप्रैल को बरेली का इतिहास एक नया मोड़ लेने जा रहा है। 'श्री महाकाल भारतीय सेना' के अध्यक्ष पंडित अनिकेत शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि भगवान परशुराम के वंशजों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। 10,000 से अधिक की संख्या में उमड़ने वाला जनसैलाब बरेली की सात नाथ नगरियों में न केवल परशुराम यात्रा निकालेगा, बल्कि अपनी आस्था का केंद्र भी स्थापित करेगा।
प्रशासन के लिए 'रेड अलर्ट': तारीख तय, स्थान हमारा: 19 अप्रैल को होने वाली इस यात्रा के दौरान बरेली में 'भगवान परशुराम चौक' की नींव रखी जाएगी। पंडित अनिकेत शर्मा ने दो टूक कहा है— "हमें किसी के आदेश का इंतज़ार नहीं, हम अपनी ज़मीन पर अपना हक लेना जानते हैं। चौक कहाँ बनेगा, यह हमारी श्रद्धा तय करेगी।" प्रशासनिक मशीनरी के हाथ-पांव फूले: एक साथ 10,000 लोगों का जुटना और बिना किसी समझौते के चौक स्थापना का संकल्प प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। शक्ति प्रदर्शन या चेतवानी?: यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रशासन के लिए आखिरी चेतावनी है कि वे सनातनियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बंद करें। "19 अप्रैल की सुबह बरेली की सड़कों पर भगवा लहराएगा। अगर किसी ने भी हमारे रास्ते में आने की जुर्रत की, तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। प्रशासन इसे निवेदन समझे या रणभेरी!" > — पंडित अनिकेत शर्मा (अध्यक्ष, श्री महाकाल भारतीय सेना)
यात्रा का विवरण: दिनांक: 19 अप्रैल 2026 नेतृत्व: पंडित अनिकेत शर्मा लक्ष्य: सप्त नाथ नगरी भ्रमण एवं परशुराम चौक की स्थापना। सावधान बरेली! महाकाल की सेना आ रही है!








