शीर्षक: विद्यालयों में अंबेडकर जयंती के माध्यम से जागरूकता राजकीय हाई स्कूल लाला नगर
15 Apr 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
शीर्षक: विद्यालयों में अंबेडकर जयंती के माध्यम से जागरूकता
खमरिया राजकीय हाई स्कूल, लाला नगर में आधुनिक भारत के शिल्पकार, ज्ञान के सागर लोकतंत्र के रक्षक,शोषितो, वंचितों और महिलाओं के अधिकारों के प्रबल समर्थक, संविधान के निर्माता, भारत रत्न, समाज सेवी ,विधि मंत्री रहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान राम सजन सोनकर द्वारा डॉ. अंबेडकर के छबि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया ।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस क्रम में श्री राजकुमार पांडे ने बताया कि उनके मूर्ति में हमेशा एक हाथ में संविधान तथा ऊपर उठी हुई एक हाथ व उंगलियां सामाजिक समता, न्याय व संविधान काप्रतीक हैं । इसी क्रम में श्री विनोद कुमार त्रिपाठी ने शिक्षित बनो ,संगठित रहो और संघर्ष करो के नारा पर विस्तृत में प्रकाश डाला। नेहा गौतम कक्षा 10 की छात्रा ने इनके जीवन पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का संचालन श्री लोकेश व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग श्री बिपिन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने किया गया । इस अवसर पर श्री सूरज व गण मान्य जन उपस्थित रहे








