T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया से बाहर? जानें क्यों BCCI ले सकता है ये सख्त फैसला.
14 Apr 2026

T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया से बाहर? जानें क्यों BCCI ले सकता है ये सख्त फैसला.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया. लेकिन उनकी बल्लेबाजी फॉर्म पर सवाल बने हुए हैं. इंग्लैंड-आयरलैंड दौरा उनके करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताया जरूर है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी फॉर्म अब भी सवालों के घेरे में है. ऐसे में 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उनका भविष्य पूरी तरह प्रदर्शन पर निर्भर माना जा रहा है. जून-जुलाई में होने वाला इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा सूर्यकुमार के लिए बेहद अहम होगा. इस दौरे पर उनकी कप्तानी से ज्यादा उनकी बल्लेबाजी पर नजर रहेगी. यही तय करेगा कि उन्हें 2028 तक टीम में बनाए रखा जाएगा या नहीं. यानी इशारा साफ है कि सूर्या की कप्तानी और टीम में जगह दोनों ही दांव पर है. टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अभी भी सूर्यकुमार के समर्थन में हैं और उन्हें 2028 तक जारी रखने के पक्ष में बताए जा रहे हैं. हालांकि, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस पर क्या फैसला लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा. खास बात यह है कि ओलंपिक के समय सूर्यकुमार की उम्र करीब 38 साल होगी.