नागदा में आज अंबेडकर जी की 135 में जयंती मनाई
14 Apr 2026

नागदा में आज अंबेडकर जी की 135 में जयंती मनाई
नागदा में श्री युवराज धर्मशाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई गई नागदा नगर में आज श्री युवराज धर्मशाला में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती गुजराती भलाई समाज के तत्वाधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री देवीलाल जी डाबी ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज को शिक्षा, संगठन और एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट रहने और सामाजिक विकास में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के पश्चात समाज की ओर से एक रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री युवराज धर्मशाला पहुंची। रैली में समाज के महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement