खमरिया में अंबेडकर जयंती मनाई गई मूर्ति अनावरण कर प्रतिमा किया गया सम्मान
14 Apr 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया
भदोही औराई। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को देशभर में मनाई जा रही इसी कड़ी में औराई के खमरिया नगर पंचायत वार्ड नंबर एक कुटिया दशमी की बारी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मनी अंसारी और सरदार अहमद समाज सेवक ने बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया।
खमरिया नगर पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरदार अहमद समाज सेवक खमरिया चौकी प्रभारी मोo ऐश खान ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहब के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला, साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खमरिया के सभासद विजय गौतम ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। निषाद ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान करने में डॉ. अंबेडकर के योगदान पर जोर दिया।
इस अवसर पर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। डॉ. अंबेडकर के चित्र और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जयंती के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर प्रभात फेरी, रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। युवाओं और सामाजिक संगठनों ने इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान सभासद विजय गौतम सभासद बाबू खान सभासद कृषिकांत मौर्य मनोनीत सभासद जयप्रकाश शुक्ला डॉ देव सनोज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।








