अंबेडकर के जयकारे से गूंजा क्षेत्र डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग
14 Apr 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
अंबेडकर के जयकारे से गूंजा क्षेत्र डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग
औराई। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को सुबह से ही डा0 बी आर अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए लोगों का हुजूम उमर पाड़ा था। जहां एक हाथ में नीला तिरंगा गले में अंबेडकर की प्रतिमा का दुपट्टा सर पर गमछा मानो पूरा क्षेत्र नीलामय हो गया हो। जगह-जगह हो रहे अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों से लेकर गांवों और बाजारों के सम्मानित लोग भी पहुंच रहे थे जहां अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।
ज्ञात हो कि क्षेत्र के अमीर पट्टी में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने औराई विधानसभा की पूर्व विधायक मधुबाला पासी भी पहुंची जहां उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा की डॉक्टर बी आर अंबेडकर हमारे संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने हमेशा समानता और न्याय की लड़ाई लड़ी और गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा जो भी संविधान बनाया गया है आज हम सभी लोग उसका अक्षरशः पालन कर रहे हैं । पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने अमीर पट्टी के अलावा क्षेत्र के इटवा द्वारिकापुर पठखौली महराजगंज तारापुर सहित विभिन्न गांवों में जाकर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान चंद्रकांत शुक्ला उमाशंकर यादव माता शरण गौतम विनोद कुमार शुक्ला कल्लू सिंह कृष्णानंद गौतम महेंद्र पासी रवि गौतम दिलीप कुमार सोमनाथ पासी सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।








